रायपुर। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग छत्तीसगढ़ ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ आईएफएस अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया है।
27 मार्च को जारी आदेश के अनुसार, आईएफएस अधिकारी अभिषेक कुमार सिंह को क्षेत्रीय महाप्रबंधक, छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम लिमिटेड, बिलासपुर के पद पर पदस्थ किया गया है। वे वर्तमान में अचानकमार टाइगर रिजर्व में क्षेत्र संचालक के रूप में कार्यरत हैं।
वहीं विवेकानंद झा को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ वन संरक्षक, FMIS मंडल, रायपुर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
सतोविशा समाजदार को प्रभारी मुख्य वन संरक्षक (अनुसंधान, विस्तार एवं एफआरटीआई), रायपुर के पद पर अस्थायी रूप से पदस्थ किया गया है।
इसके अलावा गुरुनाथन एन. को उनके वर्तमान कार्यों के साथ प्रभारी मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) एवं क्षेत्र निदेशक, उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
वहीं प्रियंका पाण्डेय को प्रभारी मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) एवं क्षेत्र निदेशक, अचानकमार टाइगर रिजर्व, बिलासपुर का दायित्व दिया गया है।
राज्य सरकार ने यह सभी नियुक्तियां प्रशासनिक आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए आगामी आदेश तक के लिए की हैं।







