July 23, 2026

छत्तीसगढ़ की बेटी चारु पांडेय का कमाल, 23 साल में 19 परीक्षाएं पास, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित

रायपुर। छत्तीसगढ़ के तिल्दा निवासी चारु पांडेय ने कम उम्र में बड़ी उपलब्धि हासिल कर पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। मात्र 23 वर्ष की उम्र में उन्होंने दिल्ली पुलिस से लेकर रेलवे और बैंकिंग सहित कुल 19 प्रतियोगी परीक्षाएं सफलतापूर्वक पास कर एक मिसाल कायम की है।

वर्तमान में चारु पांडेय CAG विशाखापट्टनम में ऑडिट ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार, चारु ने SSC CGL, CHSL, MTS, IBPS PO, SSC CPO, NET-JRF, SBI Clerk, CGTET, RRB NTPC, RRB Group D, दिल्ली पुलिस सहित कई महत्वपूर्ण परीक्षाएं पास की हैं। उनकी यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है।

चारु मई 2025 में CAG चेन्नई में असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर के रूप में नियुक्त हुई थीं। उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन के चलते उन्हें 2026 का बेस्ट AAO अवॉर्ड भी मिला। इसके बाद जनवरी 2027 में प्रमोशन के बाद वे वर्तमान में CAG विशाखापट्टनम में ऑडिट ऑफिसर के रूप में कार्यरत हैं।

उनकी इस असाधारण उपलब्धि को देखते हुए अब उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किए जाने की तैयारी है, जिससे प्रदेश में गर्व का माहौल है।