रायपुर: छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक के कॉरपोरेट कार्यालय, सेक्टर-24, नवा रायपुर में आज एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें SBI पेंशन फंड से जुड़ी सेवाओं का औपचारिक शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर मुंबई कॉरपोरेट ऑफिस से आए सीजीएम प्रणय रंजन की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक और SBI Pension Fund के बीच एक अहम एमओयू (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए।
इस समझौते का उद्देश्य बैंक के ग्राहकों को पेंशन योजनाओं से संबंधित सेवाएं अधिक सुलभ और प्रभावी तरीके से उपलब्ध कराना है। इसके तहत ग्राहकों को बेहतर निवेश विकल्प, सुरक्षित पेंशन योजनाएं और भविष्य की वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित करने वाली सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
बैंक प्रबंधन के अनुसार, यह पहल न केवल ग्राहकों को दीर्घकालिक लाभ देगी, बल्कि क्षेत्रीय स्तर पर वित्तीय समावेशन को भी बढ़ावा देगी।
कार्यक्रम में बैंक के वरिष्ठ अधिकारी, SBI पेंशन फंड के प्रतिनिधि और अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। बैंक ने दोहराया कि वह अपने ग्राहकों को आधुनिक और लाभकारी वित्तीय सेवाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।





