रायपुर। छत्तीसगढ़ में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai के नेतृत्व में बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए 20 अप्रैल से प्रदेश के स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।
वहीं छोटे बच्चों को गर्मी से राहत देने के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों के समय में भी बदलाव किया गया है। इस संबंध में Women and Child Development Department Chhattisgarh ने सभी कलेक्टरों को आदेश जारी कर दिया है।
आदेश के अनुसार अब प्रदेश के सभी आंगनबाड़ी केंद्र सुबह 7 बजे से 11 बजे तक ही संचालित होंगे। पहले ये केंद्र लगभग 6 घंटे तक चलते थे, लेकिन अब समय घटाकर 4 घंटे कर दिया गया है, ताकि बच्चों को तेज धूप और लू से बचाया जा सके।
अधिकारियों ने अभिभावकों से अपील की है कि बच्चों को अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने दें। साथ ही उन्हें पर्याप्त मात्रा में पानी पिलाने और ठंडी जगह पर रखने की सलाह दी गई है।
राज्य में लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए सरकार का यह फैसला बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिहाज से अहम माना जा रहा





