July 31, 2026

BILASPUR NEWS UPDATE : हाईकोर्ट ने जारी किया तबादला आदेश, 17 न्यायिक अधिकारियों के हुए ट्रांसफर

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल कार्यालय ने उच्च न्यायिक सेवा संवर्ग के अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। जारी आदेश के तहत राज्यभर में 17 न्यायिक अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। तबादला सूची में जिला एवं सत्र न्यायाधीश, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर पदस्थ अधिकारियों के नाम शामिल हैं।

हाईकोर्ट द्वारा जारी आदेश के अनुसार जगदलपुर के प्रथम जिला एवं सत्र न्यायाधीश Ajay Singh Rajput को विशेष न्यायाधीश (एनआईए कोर्ट) जगदलपुर के पद पर पदस्थ किया गया है। वहीं Siddharth Agrawal को प्रथम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश जगदलपुर और Kiran Kumar Jangde को प्रथम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश बलरामपुर-रामानुजगंज बनाया गया है।

रायपुर में पदस्थ अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश Vinay Kumar Pradhan को एफटीसी कोर्ट रायपुर में ही नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं Damrudhar Chauhan को रायपुर में ही दशम जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर पदस्थ किया गया है।

तबादला सूची में बलौदाबाजार के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश Abdul Jahid Qureshi को हाईकोर्ट में रजिस्ट्रार विजिलेंस बनाया गया है। वहीं Rakesh Kumar Verma को छत्तीसगढ़ न्यायिक अकादमी, बिलासपुर में अतिरिक्त निदेशक नियुक्त किया गया है।

हाईकोर्ट लीगल सर्विस कमेटी के सचिव Om Prakash Jaiswal को रजिस्ट्रार ज्यूडिशियल तथा Rupnarayan Patre को हाईकोर्ट लीगल सर्विस कमेटी का सचिव बनाया गया है।

इसके अलावा Vinita Warner का सूरजपुर से बलौदाबाजार, Thomas Ekka का सूरजपुर में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, Sangeeta Naveen Tiwari का बलौदाबाजार, Dr Manoj Kumar Prajapati का सारंगढ़-रायगढ़, Amit Rathore का रायपुर, Sumit Kapoor का रायपुर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा Amit Kumar Kohli का बलरामपुर-रामानुजगंज में तबादला किया गया है।

हाईकोर्ट प्रशासन ने तबादला आदेश अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। इस आदेश के बाद संबंधित अधिकारियों को नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।