छत्तीसगढ़ शासन ने बुधवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 42 आईएएस और 1 आईएफएस अधिकारी के तबादले और पदस्थापना आदेश जारी किए हैं। इस व्यापक बदलाव में अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव से लेकर कलेक्टर स्तर तक कई अहम पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं।
सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सात जिलों के कलेक्टरों को भी बदला गया है। प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी और गतिशील बनाने के उद्देश्य से यह फेरबदल किया गया है।
इस तबादला सूची में कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी दिए गए हैं। शासन ने विभिन्न विभागों में समन्वय और कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए यह कदम उठाया है।
बताया जा रहा है कि राज्य सरकार ने विभागीय कार्यों में तेजी लाने और योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन को ध्यान में रखते हुए यह बड़ा निर्णय लिया है।





