September 4, 2026

15 अगस्त पर छत्तीसगढ़ में कौन कहां फहराएगा तिरंगा? CM साय रायपुर में करेंगे ध्वजारोहण, देखें पूरी सूची

रायपुर। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के अवसर पर छत्तीसगढ़ में राज्य स्तरीय और जिला स्तरीय समारोहों के लिए मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर दी गई है। राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री प्रदेशवासियों को संबोधित करेंगे और सरकार की उपलब्धियों के साथ भविष्य की योजनाओं की जानकारी देंगे।

सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) की ओर से जारी सूची के अनुसार, प्रदेश के विभिन्न जिला मुख्यालयों में मंत्री, सांसद और विधायक मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण करेंगे।

इन जिलों में मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

  • राजनांदगांव – विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह
  • बिलासपुर – केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू
  • दुर्ग – उप मुख्यमंत्री अरुण साव
  • बस्तर – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
  • सरगुजा – आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम
  • महासमुंद – खाद्य मंत्री दयालदास बघेल
  • दंतेवाड़ा – वन मंत्री केदार कश्यप
  • कबीरधाम – उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन
  • मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर – स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल
  • रायगढ़ – वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
  • कांकेर – राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा
  • सूरजपुर – महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
  • जांजगीर-चांपा – कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब
  • जशपुर – पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल
  • बालोद – स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव

सांसदों को भी मिली जिम्मेदारी

स्वतंत्रता दिवस समारोह में कई जिला मुख्यालयों पर सांसद मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण करेंगे। इनमें बलौदाबाजार-भाटापारा में बृजमोहन अग्रवाल, बेमेतरा में विजय बघेल, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में संतोष पांडेय, कोंडागांव में भोजराज नाग, बलरामपुर में चिंतामणि महाराज और सारंगढ़-बिलाईगढ़ में राधेश्याम राठिया शामिल हैं।

इसी तरह गरियाबंद में रूपकुमारी चौधरी, सक्ती में कमलेश जांगड़े, बीजापुर में महेश कश्यप, सुकमा में राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ध्वजारोहण करेंगे।

इन जिलों में विधायक होंगे मुख्य अतिथि

कोरबा में अमर अग्रवाल, धमतरी में अजय चंद्राकर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में धरमजीत सिंह, मुंगेली में पुन्नूलाल मोहले, कोरिया में भैयालाल राजवाड़े और नारायणपुर में विधायक लता उसेंडी स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण करेंगे।

इन सभी समारोहों में मुख्य अतिथि परेड की सलामी लेने के साथ जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे। राजधानी रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय प्रदेशवासियों को संबोधित करेंगे।