March 5, 2026

रायपुर: छत्तीसगढ़ में देशी और विदेशी मदिरा की ड्यूटी दरें यथावत, फुटकर दरों में फिलहाल कोई बढ़ोतरी नहीं

छत्तीसगढ़ सरकार की अधिसूचना के अनुसार, वर्ष 2026-27 के लिए देशी और विदेशी मदिरा एवं बियर की ड्यूटी दरें अधिकतर गत वर्ष जैसी ही रखी गई हैं। केवल चीप रेंज और देशी मदिरा की ड्यूटी दरों में आंशिक बदलाव किया गया है।

आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि फुटकर विक्रय दरें मदिरा की ड्यूटी दर, खरीदी दर, सीव्हीडी दर, अधिभार और अधोसंरचना शुल्क के आधार पर तय होती हैं। इस समय वर्ष 2026-27 के लिए संबंधित रेट ऑफर, खरीदी दर, सीव्हीडी दर, अधिभार और अधोसंरचना शुल्क की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। इसलिए फिलहाल यह कहना सही नहीं होगा कि फुटकर दरों में वृद्धि होगी।