May 19, 2026

छत्तीसगढ़ में शराब की नई दरें लागू: प्रीमियम शराब सस्ती, बीयर और मिड-रेंज ब्रांड महंगे

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शराब के शौकीनों के लिए बड़ी खबर है। राज्य के आबकारी विभाग ने नई रेट लिस्ट जारी कर दी है। नई दरों में जहां प्रीमियम और विदेशी शराब सस्ती हुई है, वहीं बीयर और कुछ मिड-रेंज ब्रांड्स के दाम बढ़ाए गए हैं।

नई दरों के अनुसार, महंगी विदेशी शराब की कीमतों में 1000 रुपए तक की कमी की गई है, जिससे प्रीमियम ग्राहकों को राहत मिलेगी। दूसरी ओर, बीयर और मिड-रेंज शराब के दाम बढ़ने से आम उपभोक्ताओं पर असर पड़ सकता है। देशी शराब की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

आबकारी विभाग के आदेश के बाद नई दरें पूरे राज्य में लागू हो गई हैं। इससे शराब की बिक्री और राजस्व पर असर पड़ने की संभावना है।

शराब के नए और पुराने रेट

व्हिस्की / लिकर

ब्रांडपुराना रेट (₹)नया रेट (₹)
आइकॉन प्रीमियम व्हिस्की (750ML)440480
गोवा स्पेशल (180ML)110120
ऑफिसर्स चॉइस प्रेस्टिज (750ML)580640
मैकडॉवेल्स नं. 1 (750ML)700760
रॉयल स्टैग (750ML)780840
ब्लेंडर्स प्राइड (750ML)11501240
जॉनी वॉकर ब्लैक लेबल (750ML)38004110

बीयर

ब्रांडपुराना रेट (₹)नया रेट (₹)
किंगफिशर स्ट्रॉन्ग (650ML)180200
बडवाइजर मैग्नम (650ML)220240
हेवर्ड्स 5000 (650ML)190210
कोरोना (330ML)160180

वाइन और रेडी टू ड्रिंक

ब्रांडपुराना रेट (₹)नया रेट (₹)
सुला ब्रूट (750ML)12001320
बकार्डी ब्रीजर (275ML)100120