March 4, 2026

Chhattisgarh Morning Update: CM साय का रायपुर दौरा, IND-NZ मैच का रोमांच, मौसम में बदलाव समेत आज की बड़ी खबरें

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके साथ ही रायपुर में भारत-न्यूजीलैंड टी-20 मुकाबले की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं, मौसम में बदलाव के संकेत हैं और रोजगार व खेल से जुड़ी अहम गतिविधियां भी आज चर्चा में रहेंगी।


👤 आज रायपुर में CM साय का पूरा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज का शेड्यूल इस प्रकार है—

  • सुबह 10:30 बजे – विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से मुलाकात
  • दोपहर 12:00 बजे – मंत्रालय में खनिज संसाधन व जल संसाधन विभाग की समीक्षा बैठक
  • शाम 5:30 बजे – निजी होटल में ‘इमर्जिंग छत्तीसगढ़’ कार्यक्रम में शामिल
  • रात 8:30 बजे – रामग्रीन बैकवुड हॉल में कार्यक्रम
  • रात 9:00 बजे – मुख्यमंत्री निवास वापसी

🏏 रायपुर में कल भारत–न्यूजीलैंड टी-20 मुकाबला

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 23 जनवरी को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाएगा।

  • ✈️ दोनों टीमें आज दोपहर 2 बजे रायपुर पहुंचेंगी
  • 🏨 न्यूजीलैंड टीम – होटल हयात
  • 🏨 भारतीय टीम – होटल कोर्टयार्ड, छेरीखेड़ी
  • 🏟️ शाम 5 बजे से अभ्यास सत्र
  • 🇮🇳 कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टीम इंडिया जीत के इरादे से उतरेगी

क्रिकेट प्रेमियों में मुकाबले को लेकर जबरदस्त उत्साह है।


🌤️ छत्तीसगढ़ में ठंड से राहत, तापमान बढ़ेगा

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में ठंड से राहत मिलने लगी है।

  • 🌡️ न्यूनतम तापमान में 1–2 डिग्री गिरावट संभव
  • 🌡️ इसके बाद 2–3 डिग्री की बढ़ोतरी होगी
  • 🌞 मौसम रहेगा शुष्क (Dry)

पिछले 24 घंटे में—

  • अधिकतम तापमान: 32.2°C (दुर्ग)
  • न्यूनतम तापमान: 11.1°C (अंबिकापुर व जगदलपुर)

उत्तर भारत में सक्रिय वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण ठंडी हवाएं प्रदेश में पहुंच रही हैं। सुबह हल्की धुंध भी रह सकती है।


🌾 गांवों में चौपाल लगाएंगे सांसद

विकसित भारत जी-रामजी योजना के तहत भाजपा प्रदेशभर में जनसंपर्क अभियान चलाएगी।

  • 🏡 11 सांसद गांवों में लगाएंगे चौपाल
  • 📍 हर सांसद 5 गांवों में जाएंगे
  • 👨‍🌾 किसानों और ग्रामीणों से संवाद
  • 📑 फीडबैक संसद के बजट सत्र से पहले पार्टी मुख्यालय भेजा जाएगा

फिलहाल गांवों की सूची तैयार की जा रही है।


♿ दिव्यांगों के लिए रोजगार प्लेसमेंट कैम्प

रायपुर में 23 जनवरी को दिव्यांगजनों के लिए विशेष रोजगार कैम्प लगेगा—

  • 🕚 समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक
  • 📍 स्थान: विशेष रोजगार कार्यालय, सिविल लाइन्स
  • 👔 निजी कंपनियां करेंगी सीधी भर्ती

योग्यता:

  • बिना व्हीलचेयर चलने-फिरने में सक्षम
  • कंप्यूटर व अंग्रेजी का ज्ञान
  • उम्र 18–27 वर्ष

📞 जानकारी: 0771-4044081


🏏 महिला क्रिकेट खिलाड़ियों का ट्रायल

जगदलपुर में अंडर-15 और अंडर-19 महिला क्रिकेटर्स का ट्रायल—

  • 📅 24 जनवरी
  • ⏰ सुबह 9 बजे से
  • 📍 लालबाग मैदान, जगदलपुर

कट-ऑफ—

  • U-15: 1 सितंबर 2011 से 31 अगस्त 2014
  • U-19: 1 सितंबर 2007

चयनित खिलाड़ी 28 जनवरी को कांकेर में अगले चरण में भाग लेंगे।