छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों के लिए राहत भरी घोषणा की है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बताया कि प्रदेश में दो दिनों के लिए धान खरीदी फिर शुरू की जाएगी। यह विशेष अवधि उन किसानों के लिए है जिनका धान पहली प्रक्रिया में खरीदा नहीं जा सका।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन किसानों का टोकन कट गया था या जिनका पंजीयन समय पर नहीं हो पाया था, उन्हें चिन्हित किया गया है। अगले दो दिनों के लिए केवल उन्हीं किसानों से धान खरीदी की जाएगी। सीएम ने भरोसा दिलाया कि सरकार सभी वंचित किसानों का धान खरीदेगी।
यह कदम लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे किसानों के लिए राहत का सबब बनेगा और उन्हें अपनी उपज बेचने का मौका मिलेगा।





