March 5, 2026

विष्णुदेव सरकार का श्रमिकों को तोहफा: 9328 श्रमिकों के खाते में 18.23 करोड़ की राशि अंतरित

रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन के श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन और छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह ने बटन दबाकर 9328 निर्माण श्रमिकों के खाते में 18.23 करोड़ रुपये डीबीटी के माध्यम से अंतरित किए और विभिन्न योजनाओं के तहत लाभान्वित किया।

मंगलवार को नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंडल बोर्ड की बैठक श्रम मंत्री और मंडल अध्यक्ष की विशेष उपस्थिति में हुई।

श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप श्रमिकों और उनके परिवारों की शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा उपकरण, खेल प्रोत्साहन, सशक्तिकरण, आवास, पेंशन समेत सभी योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विगत दो वर्षों में 800 करोड़ से अधिक राशि श्रमिकों के खाते में अंतरित की जा चुकी है।

मंडल अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार श्रमिकों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में योजनाओं का लाभ सीधे और पारदर्शी तरीके से श्रमिकों तक पहुँचाना प्राथमिकता है।


योजना-वार लाभान्वित श्रमिक और अंतरित राशि

योजनालाभान्वित श्रमिकराशि (₹)
मिनीमाता महतारी जतन योजना355571,100,000
मुख्यमंत्री सायकल सहायता योजना10984,067,595
मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना2786,248,582
मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक दीर्घायु सहायता योजना6120,000
मुख्यमंत्री निर्माण मजदूर सुरक्षा उपकरण सहायता योजना7471,120,500
निर्माण श्रमिकों के बच्चों हेतु उत्कृष्ट खेल प्रोत्साहन योजना150,000
मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना31832,200,000
मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना267353,460,000
मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना53710,740,000
मुख्यमंत्री आवास सहायता योजना232,300,000
मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक पेंशन सहायता योजना84126,000
दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना8800,000

  • 9328 श्रमिकों के खाते में कुल 18.23 करोड़ की राशि डीबीटी के माध्यम से अंतरित।
  • पिछले दो वर्षों में 800 करोड़ से अधिक राशि श्रमिकों के खाते में जमा।
  • केवल भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल से 11 लाख से अधिक श्रमिकों को 500 करोड़ से अधिक की राशि से लाभान्वित किया गया।
  • योजनाओं में शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा उपकरण, खेल प्रोत्साहन, सशक्तिकरण, आवास, पेंशन और अन्य कल्याण गतिविधियां शामिल।