March 5, 2026

छत्तीसगढ़ पर्यटन को IRCTC के टूर पैकेज से मिलेगा बढ़ावा, सरकार उठाएगी 75% खर्च

रायपुर। केंद्रीय बजट 2025-26 में पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने की घोषणाओं को लागू करने के लिए छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने कदम बढ़ा दिया है। प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी के मार्गदर्शन में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं DRUCC मेंबर लोकेश चंद्रकांत जैन ने 3 फरवरी को IRCTC के क्षेत्रीय अधिकारियों से मुलाकात की।

बैठक का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मानचित्र पर पहचान दिलाना और व्यापार व रोजगार के नए अवसर पैदा करना रहा।

मुख्य घोषणा:

  • छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक, आध्यात्मिक और प्राकृतिक पर्यटन स्थलों को IRCTC के विशेष टूर पैकेज से जोड़ा जाएगा।
  • यात्रा खर्च का 75 प्रतिशत हिस्सा सरकार वहन करेगी, जबकि यात्रियों को केवल 25 प्रतिशत भुगतान करना होगा।
  • आम नागरिक ‘जनदर्शन’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से सीधे IRCTC से टिकट बुक कर सकते हैं।

लोकेश चंद्रकांत जैन ने कहा, “पर्यटन केवल घूमने-फिरने का माध्यम नहीं है, बल्कि अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। IRCTC के सहयोग से बेहतर पैकेज और इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने से युवाओं के लिए रोजगार और व्यापारियों के लिए नए व्यापारिक अवसर खुलेंगे।”

चेम्बर अध्यक्ष सतीश थौरानी ने बताया कि संस्था शासन-प्रशासन के साथ निरंतर समन्वय कर रही है, ताकि बजट घोषणाओं का सीधा लाभ छत्तीसगढ़ के व्यापारिक जगत को मिल सके।