September 6, 2026

ROLBOL Youth Conclave 2026 के लिए चिराग पासवान को मिला आमंत्रण, युवाओं के लिए पहल की सराहना

रायपुर। ROLBOL Community द्वारा आयोजित ROLBOL Youth Conclave 2026 के लिए केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को मुख्य वक्ता के रूप में औपचारिक आमंत्रण दिया गया। इस दौरान उन्होंने समुदाय की सोच, उद्देश्य और युवाओं के व्यक्तित्व विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

‘Rest of Life – Best of Life’ मंत्र की सराहना

चिराग पासवान ने ROLBOL Community के मूल मंत्र “Rest of Life – Best of Life” की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह केवल एक संदेश नहीं, बल्कि युवाओं को सकारात्मक, जिम्मेदार और उद्देश्यपूर्ण जीवन जीने की प्रेरणा देने वाला प्रभावशाली विचार है।

उन्होंने समुदाय द्वारा व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व निर्माण, सामाजिक जागरूकता, नेटवर्किंग और राष्ट्र निर्माण की दिशा में संचालित विभिन्न गतिविधियों को भी सराहनीय बताया। उनके अनुसार, ऐसे मंच युवाओं को नई सोच और समाज के प्रति सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रेरित करते हैं।

आयोजन की रूपरेखा से कराया अवगत

इस अवसर पर ROLBOL Community के संस्थापक दर्शन सांखला, सह-संस्थापक वीरेन नागवंशी और ROLBOL Youth Conclave 2026 के कन्वेनर राकेश नवलखा ने चिराग पासवान को कार्यक्रम की रूपरेखा, उद्देश्य और आगामी योजनाओं की जानकारी देते हुए उन्हें औपचारिक आमंत्रण पत्र सौंपा।

चर्चा के दौरान केंद्रीय मंत्री ने आयोजन की अवधारणा की सराहना करते हुए कार्यक्रम में शामिल होने का आश्वासन दिया और आयोजन समिति को अपनी शुभकामनाएं दीं।

युवाओं को मिलेगा सीखने और नेतृत्व का मंच

आयोजन समिति के अनुसार, ROLBOL Youth Conclave 2026 देशभर के युवाओं के लिए सीखने, नेतृत्व क्षमता विकसित करने, विचारों के आदान-प्रदान और सार्थक नेटवर्किंग का मंच बनेगा। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियां अपने अनुभव और विचार युवाओं के साथ साझा करेंगी।

आयोजन समिति

इस कार्यक्रम का नेतृत्व संस्थापक दर्शन सांखला, सह-संस्थापक वीरेन नागवंशी और कॉन्क्लेव कन्वेनर राकेश नवलखा के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। आयोजन समिति में आकाश साहू, अनु अग्रवाल, फणीश जैन, मेहुल गोयल, यश ठक्कर, जयराज गुरनानी, नमन कोरी, अमिताभ अग्रवाल, निलेश सांखला, गगन बराड़िया, प्रिंस पांडेय, सृष्टि पल्लीवाल सहित ROLBOL Community के कई सदस्य और स्वयंसेवक सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।