संसद परिसर में हुई खास मुलाकात
शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। संसद परिसर में हुई इस शिष्टाचार भेंट ने राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज कर दी है।
चंदन की दिव्य प्रतिमा की भेंट
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को चंदन की लकड़ी से बनी मां दुर्गा की आकर्षक और दिव्य प्रतिमा भेंट की। नवरात्रि के अवसर पर यह भेंट शक्ति और भक्ति का प्रतीक मानी जा रही है।
जयपुर के कलाकार का हुनर
यह प्रतिमा जयपुर के प्रसिद्ध कलाकार मोहित जांगिड़ द्वारा तैयार की गई है। उनका परिवार पिछले चार पीढ़ियों से चंदन की नक्काशी के क्षेत्र में कार्यरत है और इस कला के लिए परिवार के 11 सदस्यों को राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुका है।
नक्काशी ने किया प्रभावित
सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी ने प्रतिमा की बारीकी और सुंदर नक्काशी की सराहना की। पूरी प्रतिमा शुद्ध चंदन की लकड़ी पर तैयार की गई है, जिसमें पारंपरिक शिल्पकला की झलक स्पष्ट दिखाई देती है।





