रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायपुर, बलौदाबाजार और महासमुंद में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में केंद्रीय बजट पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का भाषण सुनेंगे। इसके बाद बलौदाबाजार के दामाखेड़ा में संत समागम समारोह और सिरपुर में सिरपुर महोत्सव 2026 का उद्घाटन करेंगे।
सिरपुर महोत्सव 2026 का आज होगा भव्य शुभारंभ
महासमुंद. ऐतिहासिक नगरी सिरपुर में 1 से 3 फरवरी तक तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव का आयोजन होगा। लोक, शास्त्रीय, सूफी और बॉलीवुड संगीत के संगम के साथ देश-दुनिया के कलाकार प्रस्तुति देंगे।
राजिम कुंभ कल्प 2026 का आज से आगाज
राजिम. माघ पूर्णिमा से महाशिवरात्रि तक चलने वाले राजिम कुंभ कल्प 2026 का शुभारंभ आज होगा। आयोजन चौबेबांधा, राजिम के नए मेला स्थल पर किया जाएगा।
रणजी ट्रॉफी: छत्तीसगढ़ की नजर मैच ड्रॉ पर
रायपुर. हैदराबाद के खिलाफ रणजी ट्रॉफी ग्रुप-डी के मुकाबले में छत्तीसगढ़ 248 रन पीछे है। आखिरी दिन टीम विकेट बचाकर मैच ड्रॉ कराने की कोशिश करेगी। दूसरी पारी में अनुज तिवारी 47* रन पर नाबाद हैं।
केंद्रीय बजट में बस्तर के लिए विशेष पैकेज की मांग
रायपुर. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने केंद्रीय बजट में नक्सल प्रभावित बस्तर के विकास, अधोसंरचना, रेलवे, एम्स, एयरपोर्ट विस्तार और सार्वजनिक उपक्रमों में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता देने की मांग की है।
🗓️ राजधानी रायपुर में आज के प्रमुख कार्यक्रम
- ‘सिद्धि शक्ति का आशीर्वाद’ आध्यात्मिक कार्यक्रम
📍 पं. जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम | ⏰ शाम 4 बजे - संगीतमय कार्यक्रम – धुन फाउंडेशन
📍 लोकायन, मायाराम सुरजन हॉल | ⏰ शाम 6 बजे - युवा सम्मेलन ‘तरुणोदय’
📍 महाराष्ट्र मंडल भवन, चौबे कॉलोनी | ⏰ सुबह 9 बजे - गहिरा मड़ई मेला
📍 महादेव घाट रायपुरा | ⏰ सुबह 9 बजे से - उर्स पाक पर शाही संदल
📍 दरगाह परिसर, हलवाई लाइन | ⏰ रात 8 बजे





