सीएम साय आज कोरबा और सरगुजा दौरे पर
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दोपहर 12 बजे कोरबा रवाना होंगे। ग्राम रिस्ती में कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोपहर 2.25 बजे अंबिकापुर पहुंचेंगे, जहां माता राजमोहिनी देवी भवन में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। शाम 5.30 बजे रायपुर लौटेंगे।
राज्य में आज मनाया जाएगा विश्व वेटलैंड्स दिवस
सोमवार को छत्तीसगढ़ में विश्व वेटलैंड्स दिवस मनाया जाएगा। इस वर्ष की थीम “वेटलैंड्स एंड ट्रेडिशनल नॉलेज: सेलेब्रेटिंग कल्चर हेरिटेज” है। राज्य के सभी वनमंडलों में बर्ड वॉक, स्कूली विद्यार्थियों के लिए पेंटिंग-पोस्टर प्रतियोगिता और कार्यशालाएं आयोजित होंगी। अब तक राज्य के 44 प्रमुख वेटलैंड्स अधिसूचित किए जा चुके हैं।
अंडर-23 क्रिकेट: छत्तीसगढ़ को जीत के लिए 121 रन चाहिए
कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में चंडीगढ़ के खिलाफ मुकाबले के अंतिम दिन छत्तीसगढ़ को 121 रन बनाने होंगे। तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक टीम 12 ओवर में 2 विकेट पर 57 रन बना चुकी है।
केंद्रीय बजट पर भूपेश बघेल का हमला
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय बजट को “शेखचिल्ली का शोरबा” बताया। उनका कहना है कि बजट में महंगाई, बेरोजगारी, किसानों, मजदूरों, युवाओं और मध्यम वर्ग के लिए कोई ठोस प्रावधान नहीं है और निवेशकों का भरोसा टूट रहा है।
रायपुर में आज के कार्यक्रम
दर्शन व संगोष्ठी
संस्था: श्रीसुदर्शन संस्थानम्, रावणभाठा
समय: प्रातः 8 बजे एवं शाम 6 बजे
भागवत कथा
संस्था: रामकृष्ण मिशन विवेकानंद आश्रम
कथाव्यास: पं. अखिलेश शास्त्री (वृंदावन)
स्थान: जीई रोड, सत्संग भवन
समय: शाम 7 से रात्रि 9 बजे
योग क्लास
संस्था: सत्यदर्शन योगाश्रम
स्थान: सिविल लाइन
समय: शाम 5 से 6 बजे





