रायपुर। अविभाजित Madhya Pradesh विधानसभा की पूर्व सदस्य Mangli Bai Rawate के आकस्मिक निधन पर मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने गहरा शोक व्यक्त किया है। विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री ने सदन की ओर से दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मंगली बाई रावटे बेहद सरल, विनम्र और समाजसेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व की धनी थीं। उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में हमेशा लोगों के सुख-दुख में भागीदारी निभाई और सेवा व सहयोग की भावना के साथ समाज के लिए कार्य किया।
उन्होंने कहा कि उनके व्यक्तित्व में मानवीय संवेदनाएं और सामाजिक प्रतिबद्धता स्पष्ट रूप से दिखाई देती थीं। उनके निधन से समाज ने एक प्रेरणादायी व्यक्तित्व को खो दिया है, जिसकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।





