May 15, 2026

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को फर्स्टएड किट दी, 815 यात्री करेंगे पवित्र यात्रा

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के मेडिकल कॉलेज स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में हज यात्रियों को फर्स्टएड किट वितरित की और उनकी सुखद व सुरक्षित यात्रा की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उनके लिए सौभाग्य की बात है कि वे लंबे समय से हज यात्रियों के स्वागत का हिस्सा रहे हैं। इस वर्ष प्रदेश से 815 यात्री हज यात्रा पर जा रहे हैं और पहली बार स्वास्थ्य विभाग द्वारा उन्हें विशेष प्रशिक्षण के साथ मेडिकल किट भी उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने यात्रियों से देश और प्रदेश की खुशहाली के लिए दुआ करने का आग्रह किया।

कार्यक्रम में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने भी हज यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अब अधिक लोगों को हज यात्रा का अवसर मिल रहा है।

इस अवसर पर हज कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा एजाज बेग सहित कई जनप्रतिनिधि और प्रदेश भर से आए हज यात्री मौजूद रहे।