May 14, 2026

CM साय आज गुवाहाटी रवाना, हिमंता कैबिनेट के शपथ समारोह में होंगे शामिल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai आज शाम गुवाहाटी दौरे पर रवाना होंगे। उनके साथ दोनों डिप्टी सीएम Arun Sao और Vijay Sharma भी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री शाम 7:30 बजे विशेष विमान से रायपुर से गुवाहाटी के लिए प्रस्थान करेंगे।

मुख्यमंत्री और प्रतिनिधिमंडल गुवाहाटी में रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद 12 मई को असम के मुख्यमंत्री Himanta Biswa Sarma की कैबिनेट के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

शपथ ग्रहण समारोह सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में कई राज्यों के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता भी शामिल होने वाले हैं।

समारोह में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री साय और दोनों डिप्टी सीएम 12 मई को दोपहर करीब 2 बजे रायपुर लौट आएंगे।