July 23, 2026

कांग्रेस के ‘लाठी राज’ आरोप पर सीएम साय का पलटवार, बोले- कांग्रेस मुद्दाविहीन हो चुकी है

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के ‘भाजपा लाठी के दम पर शासन कर रही है’ बयान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कड़ा पलटवार किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह मुद्दाविहीन हो चुकी है, इसलिए इस तरह के निराधार आरोप लगाए जा रहे हैं।

सीएम साय ने कहा कि राज्य में किसी भी प्रकार का अपराध होने पर उसकी जांच की जाती है और दोषियों पर कार्रवाई भी हो रही है। उन्होंने कहा कि सरकार कानून व्यवस्था को लेकर पूरी तरह गंभीर है और हर मामले में निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जा रही है।

कार्यकर्ताओं को दी बधाई

बिलासपुर। नगरीय निकायों और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के परिणाम को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि तीन नगर पंचायतों में भाजपा के अध्यक्ष और पार्षदों की जीत हुई है।

उन्होंने इस जीत पर नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों और चुनाव में मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं को बधाई दी। सीएम साय ने कहा कि जनता ने भाजपा पर विश्वास जताया है, जो सरकार की नीतियों और कार्यों का परिणाम है।