नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोमवार को नई दिल्ली में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से उनके निवास पर सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच जनहित, सुशासन, शहरी विकास और राज्यों के बीच बेहतर समन्वय जैसे विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ में संचालित विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की। उन्होंने राज्य में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और आम जनता को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर भी चर्चा की।
दोनों मुख्यमंत्रियों ने देश के विकास में राज्यों की सक्रिय भागीदारी और आपसी सहयोग को महत्वपूर्ण बताया। साथ ही विभिन्न समसामयिक विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
इस मुलाकात को राज्यों के बीच बेहतर समन्वय और विकास संबंधी अनुभवों के आदान-प्रदान के लिहाज से अहम माना जा रहा है।





