May 14, 2026

मुंगेली को 353 करोड़ की सौगात, CM साय बोले- सभी जिलों तक पहुंचेगी रेल लाइन

मुंगेली। Vishnu Deo Sai रविवार को सुशासन तिहार 2026 के तहत आयोजित लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होने मुंगेली पहुंचे। मुख्यमंत्री करीब तीन घंटे देरी से कार्यक्रम स्थल पहुंचे, जिसके बाद मंच पर पहुंचते ही उन्होंने आमजनता से खेद व्यक्त करते हुए माफी मांगी। उन्होंने कहा कि अलग-अलग जिलों में लगातार कार्यक्रमों की व्यस्तता के कारण देरी हुई।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कई अहम मुद्दों पर अपनी बात रखी। नजुल भूमि पर पट्टा वितरण को लेकर उन्होंने कहा कि सरकार इस दिशा में काम कर रही है और पात्र लोगों को पट्टा देने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

मुंगेली में रेल लाइन की मांग पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में रेलवे बजट में 21 गुना वृद्धि हुई है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में वर्तमान में 47 हजार करोड़ रुपये की रेल परियोजनाओं पर काम चल रहा है और प्रदेश के 32 रेलवे स्टेशन विश्वस्तरीय बनाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में सभी जिलों तक रेल लाइन पहुंचेगी।

शिक्षकों को प्रशिक्षण के लिए पेंड्रा भेजे जाने की समस्या पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष मुंगेली जिले का दसवीं और बारहवीं का परीक्षा परिणाम काफी अच्छा रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं का चरणबद्ध तरीके से समाधान किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में मुंगेली जिले को 353 करोड़ 58 लाख रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दी। इनमें 152 करोड़ रुपये से अधिक लागत के 284 कार्यों का लोकार्पण और 201 करोड़ रुपये से अधिक के 130 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। कार्यक्रम Dr. Shyama Prasad Mukherjee Stadium में आयोजित किया गया।

इस दौरान सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, जल जीवन मिशन, छात्रावास, सामुदायिक भवन, आंगनबाड़ी, अमृत सरोवर, पुल निर्माण और एसटीपी सहित कई विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। मुख्यमंत्री ने स्वामी आत्मानंद विद्यालयों का वर्चुअल लोकार्पण भी किया।

कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री ने शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर स्थापित महापुरुषों और संतों की प्रतिमाओं का अनावरण और माल्यार्पण किया। उन्होंने B. R. Ambedkar, Guru Ghasidas, Maharana Pratap और Mata Karma को नमन करते हुए कहा कि महापुरुषों के आदर्श समाज को नई दिशा देते हैं।

मुख्यमंत्री ने वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा स्थापना के लिए 25 लाख रुपये, पोस्ट मैट्रिक छात्रावास भवन, मेला नवागांव में बाउंड्रीवाल एवं प्रवेश द्वार निर्माण और सीसी रोड निर्माण के लिए राशि देने की घोषणा की। साथ ही चिकित्सा महाविद्यालय की मांग पूरी करने का आश्वासन भी दिया।

कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री Tokhan Sahu, उपमुख्यमंत्री Arun Sao, प्रभारी मंत्री Lakhan Lal Dewangan समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।