Raipur। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने Union Public Service Commission (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा 2025 में सफल छत्तीसगढ़ के अभ्यर्थियों से वीडियो कॉल के माध्यम से संवाद कर उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं।
मुख्यमंत्री ने इस दौरान Kharsia निवासी Raunak Agrawal, Raipur निवासी Sanjay Dahariya, Parsawani निवासी Diamond Singh Dhruv तथा Janakpur निवासी Darshana Singh से बातचीत की।
मुख्यमंत्री ने अभ्यर्थियों के परिवारजनों से भी संवाद करते हुए इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इन युवाओं ने अपनी मेहनत, लगन और धैर्य के बल पर प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा में सफलता प्राप्त कर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे Chhattisgarh का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और यह संदेश देती है कि निरंतर परिश्रम और लक्ष्य के प्रति समर्पण से किसी भी ऊँचाई को हासिल किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ से युवाओं का सिविल सेवा में चयन होना प्रदेश के लिए गौरव की बात है। इससे यह साबित होता है कि राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों में भी प्रतिभा की कोई कमी नहीं है और यहां के युवा राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने सभी सफल अभ्यर्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह सफलता केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि प्रदेश के लाखों विद्यार्थियों के सपनों को नई ऊर्जा और दिशा देने वाली प्रेरणा है। उन्होंने विश्वास जताया कि ये सभी प्रतिभाशाली युवा प्रशासनिक सेवाओं में रहते हुए निष्ठा और समर्पण के साथ जनसेवा करेंगे तथा राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।





