रायपुर। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने आज बस्तर में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक में शामिल होने पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath का आत्मीय स्वागत और अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री साय ने उन्हें छत्तीसगढ़ की पारंपरिक संस्कृति के अनुरूप राजकीय गमछा भेंट कर सम्मानित किया।
बस्तर में आयोजित इस अहम बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री Amit Shah कर रहे हैं। बैठक में विभिन्न राज्यों के बीच समन्वय, प्रशासनिक सुधार, विकास कार्यों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर व्यापक चर्चा की जा रही है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच समसामयिक विषयों, क्षेत्रीय विकास और राज्यों के बीच आपसी सहयोग को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में सुशासन और विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया।





