रायपुर। विष्णुदेव साय ने नक्सलवाद के मुद्दे पर चल रही सियासत को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ऐसे संवेदनशील विषय पर राजनीति करना उचित नहीं है और कांग्रेस को सुरक्षा बलों के प्रयासों की सराहना करनी चाहिए, न कि जनता के बीच भ्रम फैलाना चाहिए।
सीएम ने डबल इंजन सरकार और सुरक्षा बलों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि इन्हीं प्रयासों से नक्सलवाद पर प्रभावी नियंत्रण संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि पिछले चार दशकों तक नक्सलवाद विकास में बड़ी बाधा बना रहा, लेकिन अब छत्तीसगढ़ और देश इस समस्या से मुक्त हो चुका है।
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री आज रायगढ़ दौरे पर रवाना हुए हैं, जहां वे उत्कल समाज के वार्षिक सम्मेलन में शामिल होंगे। इस दौरान वे समाज के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर चर्चा भी करेंगे।





