CM साय ने बुलाई अहम बैठक
रायपुर। रामकृष्ण केयर अस्पताल में सेप्टिक टैंक हादसे में तीन लोगों की मौत के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए राज्य अनुश्रवण समिति की अहम बैठक ली।
7 साल बाद हुई समिति की बैठक
रायपुर। यह बैठक करीब सात वर्षों बाद आयोजित की गई, जिसमें सेप्टिक टैंक सफाई से जुड़े नियमों और सुरक्षा उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बिना परमिशन सफाई पर सख्ती
रायपुर। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि अब से सेप्टिक टैंक की सफाई से पहले नगर निगम से अनुमति लेना अनिवार्य होगा। बिना परमिशन कोई भी सफाई कार्य नहीं किया जाएगा।
प्रशिक्षित कर्मी और मशीनों से ही होगा काम
रायपुर। निर्देश के अनुसार अब केवल प्रशिक्षित सफाई कर्मी ही अत्याधुनिक मशीनों के माध्यम से सेप्टिक टैंक की सफाई करेंगे। मैन्युअल सफाई पर सख्ती से रोक लगाने के आदेश दिए गए हैं।
अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
रायपुर। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इन नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों।
रामकृष्ण केयर अस्पताल में हुआ था हादसा
रायपुर। मंगलवार रात पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर अस्पताल में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान तीन सफाईकर्मियों की मौत हो गई थी, जिससे पूरे शहर में आक्रोश फैल गया।
परिजनों का हंगामा, शव भेजे गए मोर्चरी
रायपुर। घटना के बाद मृतकों के परिजन और ग्रामीण अस्पताल पहुंचे और जमकर हंगामा किया। इसके बाद आनन-फानन में शवों को एंबुलेंस से मोर्चरी भेजा गया।
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
रायपुर। इस हादसे के बाद सेप्टिक टैंक सफाई में सुरक्षा मानकों और लापरवाही को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं, जिस पर सरकार ने अब सख्त रुख अपनाया है।




