नुआपाड़ा। ओडिशा के नुआपाड़ा जिले में स्थित कोमना के वैष्णो देवी मंदिर में विष्णुदेव साय ने आज विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर का अवलोकन भी किया।
गर्मजोशी से हुआ स्वागत
मंदिर पहुंचने पर मुख्यमंत्री का स्थानीय श्रद्धालुओं और मंदिर प्रबंधन की ओर से गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
परिवार और जनप्रतिनिधि भी रहे साथ
इस धार्मिक यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री के साथ उनकी पत्नी कौशल्या साय और विधायक पुरंदर मिश्रा भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री की इस यात्रा को धार्मिक आस्था और क्षेत्रीय जुड़ाव के रूप में देखा जा रहा है।





