Raipur News Update:
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज कोरबा और अंबिकापुर दौरे के लिए रवाना हुए। दौरे के दौरान उन्होंने कोरबा और अंबिकापुर में भाजपा के नए कार्यालयों का भूमिपूजन करने की जानकारी दी।
राजिम में दो संप्रदायों के बीच हुए विवाद के संबंध में सीएम ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में है और पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है। दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
महादेव सट्टा एप मामले पर मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि यदि कोई शासकीय कर्मचारी इसमें संलिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ बिना भेदभाव कार्रवाई होगी।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह ने कांग्रेस के संगठन सृजन और ट्रेनिंग पर टिप्पणी करते हुए कहा कि यह कांग्रेस का आंतरिक मामला है और भाजपा अन्य दलों के मामलों में टिप्पणी नहीं करती। उन्होंने बताया कि पार्टी की संरचना पूरी तरह सुव्यवस्थित है और जिला स्तर पर गठन भी पूरा हो चुका है। सभी संगठनात्मक कार्य तेजी से शुरू हो गए हैं और एक सप्ताह के भीतर पूरा हो जाएगा।





