जगदलपुर। बस्तर के स्थानीय मुद्दों को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah से मुलाकात करने जा रहे कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को पुलिस ने बीच रास्ते में रोक दिया। इसके बाद कांग्रेस नेताओं ने प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर विरोध दर्ज कराया।
जानकारी के मुताबिक, मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल होने जगदलपुर पहुंचे अमित शाह से मुलाकात कर बस्तर से जुड़े मुद्दों पर ज्ञापन देने का कांग्रेस ने ऐलान किया था। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Deepak Baij के नेतृत्व में विधायक Lakheshwar Baghel, पूर्व पीसीसी अध्यक्ष Mohan Markam समेत कई कांग्रेस नेता राजीव भवन से बैठक स्थल की ओर रवाना हुए थे।
लेकिन मिताली चौक के पास पुलिस ने बैरिकेडिंग कर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को आगे बढ़ने से रोक दिया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों को कांग्रेस नेताओं ने ज्ञापन सौंपा। पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य सरकार बस्तर के हितों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को केंद्रीय गृहमंत्री से मुलाकात नहीं करने देना लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ है।





