सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर गिरफ्तारी
कौशांबी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के पीसीसी संयुक्त महामंत्री विनोद तिवारी को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को उन्हें उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से हिरासत में लिया गया।
पैतृक गांव से हुई गिरफ्तारी
कौशांबी। जानकारी के मुताबिक रायपुर निवासी विनोद तिवारी अपने पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने कौशांबी आए हुए थे। वे महेवाघाट थाना क्षेत्र के अपने पैतृक गांव डक शरीरा में मौजूद थे, जहां से दिल्ली पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया।
पिता के पिंडदान के लिए आए थे संगम
कौशांबी। बताया जा रहा है कि विनोद तिवारी अपने पिता के पिंडदान के लिए संगम गए थे। इस दौरान वे अपने पैतृक गांव भी पहुंचे थे। इसी बीच दिल्ली पुलिस की टीम वहां पहुंची और उन्हें हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया।
फरवरी में पोस्ट किया था वीडियो
कौशांबी। विनोद तिवारी के अनुसार 3 फरवरी को उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था। इसी पोस्ट को लेकर दिल्ली में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी, जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया है।
दिल्ली ले जाने की तैयारी
कौशांबी। सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तारी के बाद दिल्ली पुलिस उन्हें आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए दिल्ली ले जा रही है। मामले में जांच जारी है।
कांग्रेस ने भाजपा पर साधा निशाना
रायपुर। इस कार्रवाई को लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधा है। पार्टी की ओर से सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा गया कि ‘असहिष्णु भाजपा… उत्तर प्रदेश के कौशांबी में पारिवारिक कार्यक्रम में पहुंचे पीसीसी संयुक्त महामंत्री विनोद तिवारी को दिल्ली पुलिस ने मोदीजी के खिलाफ 3 फरवरी को किए गए पोस्ट के कारण गिरफ्तार किया है।’





