May 18, 2026

कोरबा महिला से प्रेमजाल में ठगी, पवन यादव से 8 लाख रुपये और सोने के जेवर हड़पे

बिलासपुर। कोरबा की एक महिला को प्रेमजाल में फंसाकर जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ निवासी युवक पवन यादव ने करीब 8 लाख रुपये और सोने के जेवर ठग लिए। आरोपी ने पहले महिला से शारीरिक संबंध बनाए और फिर नौकरी दिलाने का झांसा देकर 3.5 लाख रुपए नगद और करीब 5 लाख रुपए मूल्य के सोने के जेवर हड़प लिए।

महिला ने सोमवार को तोरवा थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया गया कि दोनों की पहचान 2023 में मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी और शादी की सहमति बनी थी। 2024 में बिलासपुर में मुलाकातों के दौरान दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने।

अरोपी महिला को नौकरी दिलाने के नाम पर पैसों की मांग करता रहा और शादी की बात करने पर महिला का फोन भी नहीं उठाने लगा। दोनों की अधिकांश मुलाकातें बिलासपुर के तोरवा स्थित एक होटल में होती थीं, जहां आरोपी ने महिला से शारीरिक संबंध बनाए और पैसे तथा जेवर लिए।

तोरवा थाना ने आरोपी पवन यादव के खिलाफ दुष्कर्म और धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।