Sukma Bijapur News: गणतंत्र दिवस से पहले नक्सलियों के मंसूबों पर पानी फेरते हुए सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। सुकमा–बीजापुर सीमा क्षेत्र के पालागुड़ा जंगल में सीआरपीएफ ने नक्सलियों द्वारा बनाए गए दो हथियार डम्प पर छापामार कार्रवाई की है। इस ऑपरेशन में भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक सामग्री और नक्सली उपयोग का सामान बरामद किया गया है।
🚨 150वीं बटालियन ने किया ऑपरेशन
यह कार्रवाई सीआरपीएफ की 150वीं बटालियन द्वारा की गई। ऑपरेशन पालागुड़ा कैंप से दक्षिण दिशा में स्थित जंगल क्षेत्र में विशेष खुफिया सूचना के आधार पर चलाया गया था।
ऑपरेशन का नेतृत्व एफ/150 कंपनी के चीता रौशन कुमार झा और जी/150 कंपनी के चीता अजय कुमार ने किया, जबकि पूरी कार्रवाई की निगरानी कमांडेंट राकेश चंद्र शुक्ला ने की। इसके साथ ही QAT/150 टीम भी अभियान में शामिल रही।
🌲 जंगल में बने थे नक्सली ठिकाने
सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को जंगल में बने दो नक्सली हथियार निर्माण केंद्र मिले, जहां नक्सली हथियार और विस्फोटक तैयार करते थे। सुरक्षाबलों ने दोनों डम्प को नष्ट कर वहां से बड़ी मात्रा में सामग्री जब्त की।
💣 डम्प से क्या-क्या मिला?
बरामद सामग्री में शामिल हैं –
- 3 सिंगल शॉट राइफल
- कॉर्डेक्स वायर और सेफ्टी फ्यूज
- बीजीएल बैरल, स्टैंड और प्लेट
- बड़ी संख्या में बुलेट हेड
- वेल्डिंग मशीन व लेथ मशीन
- ब्लो लैम्प, हैंड पंप, एयर ब्लोअर
- इंजन ऑयल, ड्रिल बिट, ग्राइंडिंग व्हील
- मोटर, नट-बोल्ट, वेल्डिंग रॉड
- लोहे की रॉड और पाइप
- नक्सली साहित्य
- तिरपाल और काली वर्दी
- यूनिफॉर्म कपड़ा, तार, केबल
- प्लास्टिक ड्रम सहित अन्य सामग्री
गणतंत्र दिवस से पहले बड़ा झटका
गणतंत्र दिवस से पहले हुई इस कार्रवाई को सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। इससे नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम हुई है और सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत हुई है। फिलहाल क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन जारी है।





