March 4, 2026

दंतेवाड़ा में जनजातीय अनुसंधान पार्क के लिए IIT भिलाई और जिला प्रशासन के बीच एमओयू

जनजातीय संस्कृति और पारंपरिक ज्ञान के संरक्षण हेतु दंतेवाड़ा में प्रस्तावित अनुसंधान पार्क के लिए IIT भिलाई और जिला प्रशासन ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

दंतेवाड़ा, 10 फरवरी 2026: जनजातीय संस्कृति, परंपराओं और पारंपरिक ज्ञान प्रणालियों के संरक्षण और संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) भिलाई के निदेशक श्री राजीव प्रकाश और कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव के बीच जिला कार्यालय में सौजन्य भेंट हुई।

इस अवसर पर दोनों पक्षों ने दंतेवाड़ा में जनजातीय अनुसंधान पार्क की स्थापना हेतु महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। प्रस्तावित अनुसंधान पार्क के माध्यम से क्षेत्र की समृद्ध जनजातीय विरासत, पारंपरिक ज्ञान, कला-कौशल और आजीविका के साधनों का संरक्षण, प्रलेखन और संस्थागत विकास किया जाएगा।

कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव ने बताया कि इस एमओयू से स्थानीय युवाओं को शोध, प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे और दंतेवाड़ा की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर सशक्त होगी।

आईआईटी भिलाई के निदेशक ने इस दौरान कुम्हाररास माटी कला केंद्र, कुम्हाररास डैम पॉटरी ग्राम, गामावाड़ा स्थित मेमोरी पिलर और पावन मां दंतेश्वरी मंदिर का अवलोकन किया। उन्होंने स्थानीय कला, संस्कृति और पर्यटन संभावनाओं की सराहना करते हुए इनके संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार में सहयोग देने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री जयंत नाहटा और पीपीआईएएफ टीम भी उपस्थित थे।