दंतेवाड़ा: नाबालिग बालिका से दुष्कर्म और अपहरण के मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट, दक्षिण बस्तर ने आरोपी दलसिंह राजपूत उर्फ ढालसिंग (28 वर्ष) को 20 वर्ष के कठोर कारावास और अर्थदंड की सजा सुनाई है।
घटना थाना बचेली क्षेत्र की है। रिपोर्ट के अनुसार, 16 वर्षीय नाबालिग 6 फरवरी 2024 को स्कूल जाने के दौरान लापता हो गई थी। आरोपी ने उसे गुजरात ले जाया था, जहां से पुलिस ने 19 फरवरी को नाबालिग को सुरक्षित बरामद किया और आरोपी को गिरफ्तार किया।
जांच में आरोपी पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराएं लगाई गई थीं। पुलिस ने बताया कि नाबालिगों के खिलाफ अपराधों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।





