दंतेवाड़ा | 12 फरवरी 2026
महिला एवं बाल विकास विभाग, दंतेवाड़ा द्वारा मिशन वात्सल्य योजना अंतर्गत विभिन्न संविदा पदों पर भर्ती प्रक्रिया के तहत दावा-आपत्ति आमंत्रित की गई है।
जिला कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार 25 नवंबर 2025 को जिला बाल संरक्षण इकाई, शासकीय बाल देख-रेख संस्था, किशोर न्याय बोर्ड एवं बाल कल्याण समिति में कुल 11 संविदा रिक्त पदों की भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया था। प्राप्त आवेदनों की विभागीय समिति द्वारा स्क्रूटनी की गई है तथा मूल्यांकन समिति से अनुमोदन उपरांत दावा-आपत्ति सूची जिले की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।
आवेदक उक्त सूची का अवलोकन जिला वेबसाइट www.dantewada.nic.in पर कर सकते हैं।
दावा-आपत्ति 12 फरवरी से 20 फरवरी 2026 तक कार्यालयीन समय में लिखित आवेदन के माध्यम से संयुक्त जिला कार्यालय, महिला एवं बाल विकास विभाग दंतेवाड़ा के कक्ष क्रमांक 231 में जमा की जा सकती है।
विभाग द्वारा निर्धारित तिथि के भीतर ही दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने का आग्रह किया गया है।




