March 4, 2026

दंतेवाड़ा में नेशनल लोक अदालत की तैयारियों पर बैठक सम्पन्न, त्वरित और सरल न्याय पर जोर

दंतेवाड़ा, 13 फरवरी 2026 – राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली और छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के निर्देशानुसार, 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत की तैयारियों के लिए जिला न्यायालय परिसर, दंतेवाड़ा स्थित न्याय सदन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।

बैठक की अध्यक्षता प्रधान जिला न्यायाधीश श्री संतोष कुमार आदित्य ने की। इसमें परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश, दंतेवाड़ा न्यायालय के सभी पीठासीन न्यायाधीश, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अधिवक्तागण, बीमा कंपनियों के प्रतिनिधि, विद्युत, दूरसंचार, नगर पालिका, विभिन्न बैंक और जिला अंत्यावसायी विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक प्रकरणों को नेशनल लोक अदालत में सूचीबद्ध कर पक्षकारों को त्वरित और सरल न्याय दिलाना था। प्रधान जिला न्यायाधीश ने सभी न्यायाधीशों, अधिवक्ताओं और विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित और उपयुक्त प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने संबंधित विभागों और बैंकों से समन्वय स्थापित करने और लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए आवश्यक कदम उठाने पर भी जोर दिया।

नेशनल लोक अदालत नागरिकों को समय, धन और श्रम की बचत करते हुए न्याय प्रदान करने का एक प्रभावी मंच है