March 4, 2026

दंतेवाड़ा: जिला रोजगार एवं मार्गदर्शन केन्द्र में 18 फरवरी को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन

दंतेवाड़ा | 12 फरवरी 2026

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दंतेवाड़ा में 18 फरवरी 2026 (बुधवार) को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। यह कैम्प प्रातः 11 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगा।

कार्यालय जिला रोजगार एवं मार्गदर्शन केन्द्र से जारी विज्ञप्ति के अनुसार प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से स्काई ऑटोमोबाइल मारुति नेक्सा में विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें टेक्नीशियन के 2 पद एवं रिलेशनशिप मैनेजर के 13 पदों की रिक्तियां प्राप्त हुई हैं।

प्लेसमेंट कैम्प में शामिल होने के इच्छुक आवेदक निर्धारित स्थल पर अपनी शैक्षणिक दस्तावेजों की मूल प्रति, जीवित रोजगार पंजीयन, आधार कार्ड की छायाप्रति, पासपोर्ट साइज फोटो तथा बायोडाटा (रिज्यूमे) के साथ उपस्थित होकर अवसर का लाभ ले सकते हैं।

जिला रोजगार कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि यह आयोजन पूर्णतः निःशुल्क है और अभ्यर्थियों से किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा।