May 13, 2026

DC vs CSK IPL 2026: प्लेऑफ की रेस में आज भिड़ंत, अरुण जेटली स्टेडियम में हाई-वोल्टेज मुकाबला

नई दिल्ली। IPL 2026 के 48वें मुकाबले में आज दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अहम टक्कर होने जा रही है। प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला बेहद महत्वपूर्ण है। मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा, जबकि टॉस 7 बजे होगा।

दिल्ली कैपिटल्स ने इस सीजन में अब तक 9 मैचों में 4 जीत और 5 हार के साथ अंक तालिका में 7वां स्थान हासिल किया है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स भी 9 मैचों में 4 जीत और 5 हार के साथ 6वें स्थान पर मौजूद है। ऐसे में दोनों टीमें जीत दर्ज कर अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेंगी।

पिछली भिड़ंत में CSK का पलड़ा भारी
इस सीजन में दोनों टीमों के बीच यह दूसरी भिड़ंत है। पिछले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 23 रन से हराया था। ऐसे में दिल्ली के पास घरेलू मैदान पर हिसाब चुकता करने का मौका है।

पिच रिपोर्ट: हाई स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद
अरुण जेटली स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। छोटी बाउंड्री और तेज आउटफील्ड के कारण यहां बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं। हालांकि तेज हवा की स्थिति में गेंदबाजों को भी मदद मिल सकती है। इस मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 48 और लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने 52 मैच जीते हैं।

हेड-टू-हेड में CSK आगे
आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक 32 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 मैच जीते हैं, जबकि दिल्ली कैपिटल्स को 12 में जीत मिली है।

संभावित प्लेइंग 11
दिल्ली कैपिटल्स: संजू सैमसन, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, रामकृष्ण घोष, प्रशांत वीर, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी

चेन्नई सुपर किंग्स: केएल राहुल, पथुम निसांका, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, नितीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, काइल जैमीसन, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, टी नटराजन

कहां देखें लाइव?
मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप पर उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा, मैच से जुड़ी हर अपडेट ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर भी मिलती रहेगी।