May 13, 2026

KKR की धमाकेदार जीत, DC को 8 विकेट से हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज

नई दिल्ली। आईपीएल 2026 के 51वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को एकतरफा मुकाबले में 8 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मैच में कोलकाता ने लगातार चौथी जीत हासिल की, जबकि दिल्ली की प्लेऑफ उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है।

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी KKR ने दिल्ली को 20 ओवर में 8 विकेट पर 142 रन पर रोक दिया। दिल्ली की ओर से पाथुम निसांका ने 50 रन और आशुतोष शर्मा ने 39 रन की पारी खेली। वहीं केएल राहुल ने 23 रन बनाए। KKR की ओर से अनुकूल रॉय और कार्तिक त्यागी ने 2-2 विकेट झटके।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता की शुरुआत धमाकेदार रही। फिन एलन ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 47 गेंदों में नाबाद 100 रन ठोक दिए। उनकी पारी में 5 चौके और 10 छक्के शामिल रहे। एलन ने छक्का लगाकर अपना शतक पूरा करते हुए टीम को जीत दिलाई।

कैमरन ग्रीन ने भी नाबाद 33 रन की अहम पारी खेली और एलन के साथ शतकीय साझेदारी कर मैच को पूरी तरह KKR के पक्ष में कर दिया। दिल्ली की ओर से एकमात्र विकेट अक्षर पटेल को मिला।

इस जीत के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपनी जीत की लय बरकरार रखते हुए प्लेऑफ की दौड़ में स्थिति मजबूत कर ली है।