मुंबई। एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने हाल ही में अपनी सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस के बीच हलचल मचा दी है। इस पोस्ट में उन्होंने अपनी बेटी “दुआ” की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह प्रेग्नेंसी टेस्ट किट पकड़े नजर आ रही हैं और उसका रिजल्ट पॉजिटिव दिख रहा है।
इस क्रिएटिव पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर अटकलें तेज हो गई हैं कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपने दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। फैंस ने इसे “बेबी नंबर 2” की अनाउंसमेंट मानते हुए बधाइयों की झड़ी लगा दी है। सोशल मीडिया पर लगातार शुभकामनाओं का सिलसिला जारी है और लोग दुआ के बड़ी बहन बनने की बात कर रहे हैं।
सेलेब्स ने भी दी बधाइयाँ
इस खबर पर बॉलीवुड सेलेब्स ने भी रिएक्शन दिए हैं। परिणीति चोपड़ा ने “बधाई हो” लिखकर शुभकामनाएं दीं, वहीं कियारा आडवाणी ने हार्ट और इविल आई इमोजी के साथ बधाई दी। इसके अलावा सुगंधा मिश्रा, संकेत भोसले, रकुल प्रीत सिंह और अदा खान सहित कई सेलेब्स ने भी कपल को शुभकामनाएं दी हैं।
2018 में हुई थी शादी
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने साल 2018 में शादी की थी और दोनों को बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ियों में गिना जाता है। 2024 में उनकी बेटी दुआ का जन्म हुआ था, जिसके बाद अब दूसरी खुशखबरी की अटकलों ने फैंस को उत्साहित कर दिया है।
फिलहाल कपल की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन पोस्ट के बाद फैंस लगातार बधाइयाँ दे रहे हैं और सोशल मीडिया पर यह खबर ट्रेंड कर रही है।





