धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में 5 साल की मासूम बच्ची की जान चली गई। घटना कुरूद थाना क्षेत्र के चारभाटा गांव की है, जहां घर के बाहर खेल रही दीक्षा साहू ट्रैक्टर के केजव्हील की चपेट में आ गई।
हादसे में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है।





