धमतरी, 11 फरवरी 2026। मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत लाईवलीहुड कॉलेज, धमतरी में विभिन्न पेशेवर पाठ्यक्रमों में निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थियों को आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 18 फरवरी 2026 है।
सहायक परियोजना अधिकारी, जिला परियोजना, लाईवलीहुड कॉलेज ने बताया कि प्रशिक्षण में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उन्होंने पाठ्यक्रम और योग्यता संबंधी विवरण इस प्रकार दिए:
- सुरक्षा गार्ड प्रशिक्षण: आठवीं पास, पुरुष अभ्यर्थी की न्यूनतम ऊँचाई 5 फीट 6 इंच
- जल वितरण संचालक (नलजल मित्र), असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन, टेक्सी ड्रायवर, रिटेल (सेल्समेन), एफटीसीपी (कंप्यूटर हार्डवेयर): दसवीं पास
- फील्ड टेक्नीशियन – एसी रिपेयरिंग: बारहवीं पास
इच्छुक अभ्यर्थी आवश्यक दस्तावेज जैसे शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक और पासपोर्ट साइज फोटो के साथ सिविल कोर्ट के पास स्थित लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में आवेदन जमा कर सकते हैं।
कलेक्टर और परियोजना अधिकारी ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय के भीतर आवेदन करें, ताकि प्रशिक्षण कार्यक्रम का लाभ ले सकें।




