धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में मॉर्निंग वॉक पर निकले एक युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मामला भखारा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान खिलेंद्र दिवाकर निवासी हंचलपुर गांव के रूप में हुई है। रविवार सुबह वह मॉर्निंग वॉक पर निकला था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायल युवक को इलाज के लिए धमतरी जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस अज्ञात वाहन चालक की तलाश में जुटी हुई है।
मामले में CSP Abhishek Chaturvedi ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। घायल युवक को पहले भखारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया था। फिलहाल अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।





