धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। मगरलोड थाना क्षेत्र के कपालफोड़ी गांव में तालाब में नहाने गईं दो मासूम बच्चियों की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।
मृत बच्चियों की पहचान गीतिका साहू (9 वर्ष) और खुशबू साहू (8 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों कपालफोड़ी गांव की रहने वाली थीं और कक्षा चौथी की छात्राएं थीं।
नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबीं
जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चियां शुक्रवार को गांव के तालाब में नहाने गई थीं। इसी दौरान वे गहरे पानी में चली गईं और डूबने से उनकी मौत हो गई।
पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही मगरलोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। मामले की जांच जारी है।





