May 18, 2026

रायपुर में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक से लूट, मॉर्निंग वॉक के दौरान मोबाइल झपटकर फरार हुए बदमाश

रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah के दौरे के बीच राजधानी रायपुर में लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष Dharamlal Kaushik से बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल लूट लिया और मौके से फरार हो गए।

जानकारी के मुताबिक धरमलाल कौशिक सोमवार सुबह करीब 8 बजे मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान शंकर नगर स्थित भारत माता चौक के पास बाइक सवार लुटेरों ने उनका मोबाइल झपट लिया और तेजी से फरार हो गए।

घटना के बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

घटना ऐसे समय हुई है जब केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर राजधानी में हाई अलर्ट और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है।