नई दिल्ली/रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी एवं डीआईजी डॉ. संतोष कुमार सिंह की शोधपरक पुस्तक को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी सराहना मिली है। उनकी पुस्तक को प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) कार्यालय से प्रशंसा पत्र प्राप्त हुए हैं।
PMO ने की सराहना
प्रधानमंत्री कार्यालय में प्रधान सचिव-2 शशिकांत दास ने 12 मार्च 2026 को भेजे पत्र में डॉ. सिंह की पुस्तक “Institutionalization of Peacebuilding: Functioning of United Nations Peacebuilding Commission in Sierra Leone & Burundi” को अंतरराष्ट्रीय शांति स्थापना में महत्वपूर्ण योगदान बताया।
NSA अजीत डोभाल का भी प्रशंसा पत्र
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने 23 मार्च 2026 को भेजे पत्र में पुस्तक को अत्यंत शोधपूर्ण और विश्लेषणात्मक बताया। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक संयुक्त राष्ट्र के पीसबिल्डिंग कमीशन की कार्यप्रणाली और शांति स्थापना में उसकी भूमिका को गहराई से समझाती है।
वैश्विक शांति पर केंद्रित अध्ययन
पुस्तक में सिएरा लियोन और बुरुंडी जैसे देशों में संयुक्त राष्ट्र के शांति प्रयासों का विस्तृत विश्लेषण किया गया है, जो वैश्विक शांति और सुरक्षा को समझने में सहायक है।
राज्य और देश के लिए गौरव
डॉ. संतोष कुमार सिंह वर्तमान में CISF मुख्यालय, दिल्ली में डीआईजी पद पर पदस्थ हैं। उनकी इस उपलब्धि को छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश के लिए गर्व का विषय माना जा रहा है।





