May 13, 2026

Dongargarh News : फार्म हाउस में चल रही हुक्का पार्टी पर पुलिस की रेड, 6 युवक गिरफ्तार

डोंगरगढ़ शहर में देर रात पुलिस ने एक फार्म हाउस पर छापेमार कार्रवाई करते हुए हुक्का पार्टी का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 6 युवकों को गिरफ्तार किया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि शहर के एक फार्म हाउस में देर रात कुछ युवक संदिग्ध गतिविधियों में शामिल हैं और वहां हुक्का पार्टी चल रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने कई युवकों को हुक्का पीते हुए पकड़ा। मौके से हुक्का और उससे संबंधित अन्य सामान भी जब्त किया गया।

पकड़े गए युवकों की पहचान विशाल यादव, बाबू विश्वकर्मा, भूपेंद्र नायक, रोहन यादव, दक्ष ठाकुर और तारन निषाद के रूप में हुई है। सभी युवक डोंगरगढ़ के अलग-अलग क्षेत्रों के निवासी बताए जा रहे हैं।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ कोटपा (COTPA) एक्ट के तहत कार्रवाई की है। अधिकारियों का कहना है कि शहर में देर रात होने वाली अड्डेबाजी, नशाखोरी और संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऐसे मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।