July 26, 2026

पदयात्रियों से दुर्व्यवहार करने वाले 5 बदमाशों पर कार्रवाई

डोंगरगढ़, प्रतिनिधि।
मां बम्लेश्वरी देवी के दर्शन के लिए डोंगरगढ़ पहुंचने वाले पदयात्रियों से दुर्व्यवहार करने वाले पांच बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी संदीप कुमार वर्मा, एकलव्य हठीले, सुनील साहू, आकाश कुमार कोषे और श्रवण कुमार कंवर अलग-अलग गांवों के निवासी हैं। इन पर यात्रियों के साथ विवाद, हल्ला-गुल्ला और मारपीट की स्थिति उत्पन्न करने का आरोप है।

थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष जायसवाल के मुताबिक 24 मार्च को ग्राम कुरूभाट मेन रोड और होटल शुभारंभ लॉज के पास इन आरोपियों द्वारा पदयात्रियों के साथ दुर्व्यवहार की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां आरोपी शांति भंग करते पाए गए।

समझाइश के बावजूद नहीं मानने पर पुलिस ने पांचों के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 170, 126 और 135 (3) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर उन्हें एसडीएम न्यायालय डोंगरगढ़ में पेश किया।