रायपुर। निर्देशक प्रशांत नील की अपकमिंग पैन-इंडिया फिल्म ‘ड्रैगन’ का टीज़र रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तहलका मच गया है। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर लीड रोल में नजर आ रहे हैं।
जूनियर एनटीआर के जन्मदिन (20 मई) के मौके पर जारी किए गए इस टीज़र में उनका बेहद खतरनाक और इंटेंस एक्शन अवतार देखने को मिला है। टीज़र में हिंसा, संघर्ष और दमदार विजुअल्स ने दर्शकों का ध्यान खींच लिया है।
फिल्म में रुक्मिणी वसंत और अनिल कपूर भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे।
‘ड्रैगन’ को एक खूनी एक्शन ड्रामा बताया जा रहा है, जिसकी कहानी भारत-चीन-भूटान सीमा क्षेत्र (गोल्डन ट्रायंगल) की पृष्ठभूमि पर आधारित है। टीज़र सामने आने के बाद फिल्म को लेकर फैंस में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
यह फिल्म 11 जून 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।





